Search

March 14, 2026 11:04 pm

पाकुड़ जिला राज्य में अव्वल – “प्रोजेक्ट परख” और “प्रोजेक्ट प्राकृति” के तहत 30 हजार से अधिक पौधारोपण, लक्ष्य एक लाख पौधे

जिला प्रशासन की अभिनव पहल को जनसमर्थन

पाकुड़: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में झारखंड का पाकुड़ जिला एक मिसाल बनकर उभरा है। उपायुक्त मनीष कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे “प्रोजेक्ट परख” और “प्रोजेक्ट प्राकृति” के तहत जिले भर में चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान में अब तक 30,000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। इसके साथ ही पाकुड़ जिला इस अभियान में पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर आ गया है। अभियान के विशेष हिस्से “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत आम लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह मुहिम अब जन आंदोलन का रूप ले चुकी है जिसमें हजारों लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उपायुक्त मनीष कुमार ने इस शानदार उपलब्धि पर समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और पाकुड़ जिला परिवार को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बताया कि 14 जून तक 30 हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं और इनकी तस्वीरें अभियान के मोबाइल एप पर भी अपलोड की गई हैं। उपायुक्त ने बताया कि आगामी तीन महीनों के भीतर एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए उन्होंने समस्त जिलावासियों से अपील की है कि वे कम-से-कम दो पौधे अवश्य लगाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

पाकुड़ अब सिर्फ विकास में नहीं, पर्यावरणीय जागरूकता में भी बना रहा है अपनी अलग पहचान।

img 20250615 wa00327327563439103077027
img 20250615 wa00311837089144636367078
img 20250615 wa00301187904764332993126
img 20250615 wa0033138004581516942482

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर