Search

March 15, 2026 2:03 am

तपती दोपहर में लायंस क्लब ने दिखाई मानवता की मिसाल: जरूरतमंदों के बीच बांटी छतरियां, किया रक्तदान

पाकुड़: पाकुड़ शहर की तपती दोपहर और चिलचिलाती धूप में जहां लोग घरों में कैद रहना पसंद करते हैं, वहीं लायंस क्लब ने गरीब और जरूरतमंदों की मदद के लिए एक अनुकरणीय पहल की। शनिवार को क्लब के सदस्यों ने सड़क किनारे फल, सब्जी, ठेला आदि चलाकर रोजी-रोटी कमाने वालों के बीच छतरियों का वितरण किया, ताकि वे धूप से बच सकें।इस मानवीय अभियान की अगुवाई क्लब अध्यक्ष ममता लाल रजक ने की। क्लब के सदस्य घाट रोड, झिकर, कॉलेज रोड और अन्य इलाकों में पहुंचे और खुद जरूरतमंदों को छतरियां भेंट कीं। क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन अब्दुल रहमान, लायन संजय सहित अन्य सदस्य भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल रहे।छतरियों के वितरण के साथ-साथ विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर क्लब की ओर से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।इस अवसर पर क्लब सचिव लायन बृजमोहन शाह, लायन सुरेश मुन्ना, लायन सुरेश डोकानिया, लायन सुशील कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। क्लब की यह पहल समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाली साबित हुई।

img 20250614 wa006172525994324282118

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर