Search

March 7, 2026 4:06 am

लिटिल बड्स स्कूल का पहला वार्षिकोत्सव, नन्हे कलाकारों ने बांधा समां।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी, अभिभावकों का सहयोग भी अहम: रामरंजन सिंह

Also Read: E-paper 26-02-2026

पाकुड़िया (पाकुड़)। शांति विहार एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित लिटिल बड्स इंग्लिश स्कूल, गणपुरा (फूलोपानी) में रविवार को पहला वार्षिक उत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम में समां बांध दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, रांची के महासचिव रामरंजन कुमार सिंह ने कहा कि जिले के सभी विद्यालय प्रबंधन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों के चरित्र निर्माण और संस्कारों पर विशेष ध्यान दें। इसमें अभिभावकों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथियों में जिलाध्यक्ष गब्रियल मुर्मू, वरिष्ठ शिक्षाप्रेमी रंजय कुमार राय, निदेशक सह प्राचार्य डोमन मुर्मू, समाजसेवी गोपाल मुर्मू सहित विद्यालय प्रबंधन के सदस्य व बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

नन्हे कदमों की बड़ी प्रस्तुति

वार्षिकोत्सव की शुरुआत नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के स्वागत नृत्य से हुई। इसके बाद शिक्षक-शिष्य की भूमिका पर आधारित एकांकी नाटक ने अभिभावकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक संथाली नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

वक्ताओं ने कही ये बातें

वरिष्ठ शिक्षाप्रेमी रंजय कुमार राय ने कहा कि अभिभावक बच्चों की शिक्षा के प्रति हमेशा सजग रहें, क्योंकि यही बच्चे देश का भविष्य हैं। वहीं गब्रियल मुर्मू ने कहा कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिले में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। आज अभिभावक जागरूक हैं और बच्चों की पढ़ाई में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

सम्मान और संचालन

विद्यालय के निदेशक सह प्राचार्य डोमन मुर्मू ने मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का गुलदस्ता और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन बच्चों ने स्वयं किया, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

img 20251221 wa00081501326662317009217
img 20251221 wa00071630960387171185257

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर