Search

February 11, 2026 11:56 am

पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत, 43 मामलों का निपटारा, 24.50 लाख का चेक वितरण।

राजकुमार भगत

पाकुड़ | झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष कुमार क्रांति प्रसाद ने की। लोक अदालत का आयोजन डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान कुल 9 बेंच का गठन किया गया, जिनके माध्यम से 43 मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया गया। इनमें यूनियन बैंक से जुड़े दो मामलों का भी समाधान हुआ, जिनमें 51 हजार रुपए का समझौता कराया गया। इसके अलावा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) से संबंधित तीन मामलों में पीड़ितों को कुल 24 लाख 50 हजार रुपए के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता, वादी और प्रतिवादी मौजूद रहे। लोक अदालत के जरिए मामलों के त्वरित निपटारे से लोगों को राहत मिली।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर