Search

March 13, 2026 11:29 pm

जल्द खत्म होगी एलपीजी गैस की किल्लत, गोदामों की होगी जांच, उपायुक्त

सर्वर डाउन होने से प्रभावित हुई गैस आपूर्ति, उपायुक्त।

राजकुमार भगत

पाकुड़। जिले में इन दिनों घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले पर उपायुक्त मनीष कुमार ने स्पष्ट किया है कि गैस आपूर्ति में आई समस्या अस्थायी है और जल्द ही इसे दूर कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि तकनीकी कारणों से सर्वर डाउन रहने की वजह से गैस वितरण व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को कुछ असुविधा हुई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्थिति सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से होने लगेगी। उन्होंने कहा कि एक-दो दिनों के भीतर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के सभी एलपीजी गोदामों की जांच कराई जाएगी, ताकि कहीं भी अनियमितता या कृत्रिम कमी की स्थिति न बने। प्रशासन इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। उपायुक्त ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि गैस एजेंसी के पोर्टल के माध्यम से भी बुकिंग और अन्य कार्य जारी हैं, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे जिले में एलपीजी गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। वहीं, पाकुड़ में फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने के मामले पर भी उपायुक्त ने कड़ी कार्रवाई की बात कही। उन्होंने बताया कि फर्जी आधार कार्ड बनाने और इसमें सहयोग करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा चुकी है। इस मामले की दोबारा जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर