Search

February 5, 2026 12:28 am

वार्ड नंबर 10 की पूर्व पार्षद मधु ओझा अब वार्ड नंबर 8 से चुनावी मैदान में



संवाददाता सौरभ मित्तल

मेदिनीनगर: वार्ड नंबर 10 की पूर्व वार्ड पार्षद मधु ओझा ने आगामी नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 8 से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने वार्ड नंबर 10 में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सेवा की, उसी अनुभव और संकल्प के साथ अब वे वार्ड नंबर 8 की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मैदान में उतरी हैं।
मधु ओझा ने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गर्मी के मौसम में वार्ड नंबर 9 के कुछ हिस्सों में भी जल संकट का समाधान कराया, साथ ही सड़कों का निर्माण, नालियों की व्यवस्था और गलियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने जैसे कई जनहितकारी कार्य किए। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहा है कि नागरिक सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन जी सकें।
उन्होंने आगे कहा कि इस बार उनका पूर्व वार्ड सिटी ओबीसी श्रेणी में चले जाने के कारण वे चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं थीं, लेकिन वार्ड नंबर 8 की जनता के आग्रह और भरोसे ने उन्हें चुनावी राजनीति में दोबारा उतरने के लिए प्रेरित किया।
वार्ड नंबर 8 की स्थिति पर चिंता जताते हुए मधु ओझा ने कहा कि यहां सड़कों की हालत बेहद जर्जर है, नालियों की स्थिति वर्षों से जस की तस बनी हुई है और सुंदरिकरण या विकास कार्यों का कोई ठोस असर दिखाई नहीं देता। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिस तरह उन्होंने अपने पूर्व वार्ड में विकास कार्य कराए, उसी तरह वार्ड नंबर 8 में भी बदलाव लाया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब उनका पूरा ध्यान और लक्ष्य वार्ड नंबर 8 की जनता की सेवा है। उन्होंने कहा, “मैं जनता को निराश करने नहीं आई हूं। जो सुविधाएं और विकास वार्ड नंबर 8 के लोग अब तक नहीं पा सके, उन्हें दिलाना ही मेरा संकल्प है। मेरे आने से जनता पूरी तरह संतुष्ट होगी।”

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर