Search

February 4, 2026 9:34 pm

मदरसा बदरुल हुदा का सालाना जलसा, चार हाफिज की दस्तारबंदी, शिक्षा-संस्कार और भाईचारे का संदेश

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): मंगलवार देरशाम हाथकाठी में मदरसा बदरुल हुदा लील बनीन वल वनात में 46 वां सालाना जलसा का आयोजन किया गया। जिसमें मदरसे के चार बच्चों की हाफिज की पढ़ाई पूरी होने पर दस्तारबंदी की गई। रात भर चले इस जलसे में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे। जहां तकरीर करते हुए इटावा यूपी के जरजिस अंसारी चतुर्वेदी ने पुत्र , पिता व मां की कर्तव्यों की उल्लेख करते हुए कहा कि पिता को अपने बच्चों को उचित तालीम के साथ साथ संस्कार देना आवश्यक है।बच्चो की भविष्य निर्माण में पिता व माता की अहम भूमिका रहती है। जो बच्चो को जिस ढांचे में ढालने चाहे , उसी अनुरूप हो जाता है। बच्चो को उचित शिक्षा मिले , इसको लेकर प्रयास करना चाहिए। वही बच्चो का भी फर्ज बनता है कि अभिभावकों की दिशा निर्देशों को अंगीकार कर पालन करे। वही भविष्य में इनके सहारा बने , पर आधुनिकता के इस दौर में पुत्र अपने पिता की त्याग व बलिदान को भूल जाता है। संस्कारविहीन प्रतिक्रिया करने लगता है। जो सरासर गलत है। सभी जीवन की इस डगर में एक दूसरे की पूरक है। वही मालदा बंगाल के सैफुल इस्लाम इस्लाही चतुर्वेदी ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बालक बालिकाओ की शिक्षा व तालीम अनिवार्य है। बच्चो की सर्वांगीण विकास के लिए उच्च शिक्षा हासिल करें। इस्लाम मे अमन शांति व आपसी भाईचारे का संदेश देती है। देश मे आपसी सौहार्द मजबूत व टिकाव हो , इसके लिए सभी वर्गों को आगे आना होगा। इस जलसे को सुलतान अहमद शम्सी साहेबगंज , जमील अख्तर शफीक तैमि सीतामढ़ी बिहार आदि ने भी सम्बोधित किया। उधर जलसे के सचिव मुसलोद्दीन अंसारी ने उपस्थित लोगों के बीच सालाना आय व्यय की लेखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कमिटी के असरफ अंसारी , डा. गोपी , हाफिजुद्दीन अंसारी , मीरकासिम , रहीम सरदार , कलाम सरदार आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर