पाकुडिया:- शोकसंतप्त झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अली मुहम्मद के परिवार वालों को सांत्वना देने गुरुवार को बाबुझूटी स्थित स्वर्गीय अली जी के निजी आवास पर शाम को महेशपुर विधायक माननीय प्रो.स्टीफन मरांडी एवं केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी (पिंकी ) पहुंचे। पहुंचकर विधायक प्रो.मरांडी व उपासना मरांडी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। ज्ञात हो की कुछ दिनों पहले अली जी का असमयिक निधन हो गया था। विधायक ने उनके तीनों पुत्र से कहा कि पैदा लेने वाले हर जीव को एक न एक दिन मृत्यु को प्राप्त होना है। यही प्रकृति का नियम है। दुख के इस घड़ी में विवेक और धैर्य बनाकर पुरा परिवार रहिएगा। पुरा झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार आपके और आपके परिवार के साथ है। इस मौके पर प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी, मुनीराम मरांडी, मुखिया कालेश्वर हेमब्रम , छोटू भगत, विश्वजीत दास, प्रकाश यादव, परवेज़ आलम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।





