पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना चालान के ओवरलोड गिट्टी ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। जांच के दौरान चालक वाहन से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को प्रतिवेदन भेज दिया गया।थाना प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बिना वैध कागजात और ओवरलोड खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे वाहनों की जांच अभियान जारी रहेगा।





