Search

April 4, 2026 9:45 am

ओभरलोड बीड़ी पत्ता वाहन की टक्कर से कई विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

शर्ट सर्किट से कई घरों के विद्युत उपकरण जले

प्रशासन पड़े है ,मोन अवस्था पर,क्योँ:पूछता है,पाकुड़?

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बीते रविवार देर रात हिरणपुर बाजार स्थित मुख्य पथ में ओभरलोड बीड़ी पत्ता वाहन की टक्कर से सड़क किनारे रहे कई विद्युत पोल टूटकर बिखर गया। जिससे शर्ट सर्किट होने से कई घरों के विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गया। वही रात भर बाजार में अंधेरा छाया रहा। स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब एक बजे कई ओभरलोड बीड़ी पत्ता वाहन लिट्टीपाड़ा होते हुए हिरणपुर के रास्ते पाकुड़ की ओर जा रहा था कि बाजार के शील दुर्गा मंदिर निकट मुख्य सड़क किनारे स्थित विद्युत पोल इसके चपेट में आने से टूटकर गिर गया। वही बिजली तार भी जमीन पर बिखर गया। जिससे रात के वक्त स्थानीय लोगो मे कोहराम मच गया। शर्ट सर्किट से सड़क किनारे स्थित घरों के टीवी सहित अन्य विद्युत उपकरण जलकर राख हो गया। रात में यह घटना होने के कारण कोई जानमाल की नुकसान नही हुई। इसके पूर्व शनिवार की रात भी बीड़ी पत्ता लदे ओभरलोड वाहन की चपेट में आने से शर्ट सर्किट के कारण दीनानाथ भगत के घर मे आग भी लग गया था। वही रंजीत भगत सहित अन्य लोगो के घरों के टीवी सहित अन्य विद्युत सामान जल गया था। इस प्रकार की घटना बीते एक सप्ताह से निरन्तर हो रहा है।लेकिन फिर भी ओवरलोड ट्रक का परिचालन बंद होने का नाम नही। इसको लेकर जानकारी होने के बावजूद प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नही की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रति दिन पांच – छह की संख्या में ओभरलोड बीड़ी पत्ता वाहन लिट्टीपाड़ा स्थित होटल में आकर ठहरती है। मध्य रात्रि को सड़क सुनसान होने पर वाहनों को इस सड़क से परिचालन किया जाता है। आखिर जिला परिवहन विभाग द्वारा इस प्रति अभी तक कार्रवाई क्यो नही की गई। सोचनीय विषय बना हुआ है।

क्या कह रहे है,हिरणपुर थाना प्रभारी

रंजन सिंह , थाना प्रभारी – इसको लेकर रात को वाहनों को पकड़कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहते है,जिला परिवहन पदाधिकारी

संजय पीएम कुजूर , जिला परिवहन पदाधिकारी – ओभरलोड बीड़ी वाहनों के ऊपर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहते है,विधुत विभाग के कनीय अभियंता

इस सम्बंध में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता विदेश मांझी ने बताया कि निरन्तर हो रहे इस प्रकार की घटनाओं से जानमाल की क्षति हो सकती है।इसको लेकर थाना में मामला दर्ज की जाएगी।

img 20250120 wa00146228501068057246017
img 20250120 wa00156718589455763186752

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!