Search

April 10, 2026 9:46 pm

तेज रफ्तार कोयला ट्रेलर से अफरातफरी, बाल-बाल बचे कई राहगीर, वाहन जप्त।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): शुक्रवार को रानीपुर पेट्रोल पंप निकट स्थित मुख्य पथ में कोयला ढोने वाले ट्रेलर की तेज रफ्तार से कई राहगीर बाल बाल बच गया। वही स्थानीय लोगो ने ट्रेलर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर संख्या जेएच 16 जे 2666 काफी तेजी से अमड़ापाड़ा की ओर जा रहा था। जिससे हिरणपुर बाजार निकट चन्दन दत्ता सहित कई राहगीर बाल बाल बच गया। वाहन की तेज रफ्तार देखने साथ सड़क से तुरन्त दूरी बना ली , नही तो कई लोग इसके चपेट में आकर कुचले जाते। इसको लेकर स्थानीय लोगो द्वारा वाहन को चालक सहित पकड़ा गया। इसकी सूचना मिलने साथ थाना के एसआई सूर्यकुमार राम व पुलिसबल मौके पर पहुंचकर चालक व वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया गया। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि कोयला वाहनों को इस रूट से परिचालन को लेकर पूरी तरह निषिद्ध की गई है। इसको लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताते चले की पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद कोयला ढोने वाले खाली वाहनों का हिरणपुर व मोहनपुर के रास्ते परिचालन थमने का नाम नही ले रहा है। दबंगई के साथ कोयला वाहनो को इस पथ से ले जाया जा रहा है। जिसकारण आये दिन सड़क दुर्घटनाये घट रही है। कोयला वाहनों की परिचालन से हिरणपुर सुभाष चौक व डांगापाड़ा मोड़ में भयावह स्थिति बन जाती है। उधर पत्थर लदे वाहनों की तेज गति से भी लोग भयाक्रांत है। जो सड़क में दिन रात तेज रफ्तार से वाहनों की आवागमन की जा रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी प्रभावित है। पत्थर लदे वाहनों की तेज रफ्तार से बीते वर्ष तीन लोगों की जान ले ली। शाम के बाद तो वाहनों की तेज रफ्तार देख राहगीर व अन्य छोटे वाहन चालक डर से हट जाता है। सोचनीय विषय यह बना हुआ है कि इस पर अंकुश कब लगेगा। इसको लेकर आमलोगों में काफी नाराजगी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!