Search

February 24, 2026 5:53 am

मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न

उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, कदाचार-मुक्त परीक्षा पर विशेष जोर।

झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के सुचारु संचालन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु उपायुक्त मनीष कुमार ने मॉडल कॉलेज, पाकुड़ परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण की प्रक्रिया तथा सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही निगरानी का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्राधीक्षक, वीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने परीक्षार्थियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें निर्भीक होकर परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन के दौरान परिषद द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों एवं नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, शौचालय, प्रकाश, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। परीक्षा कार्य में संलग्न सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सजगता, सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ करने को कहा गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर