Search

April 2, 2026 6:32 am

डाल्टनगंज में महापौर चुनाव रोचक, जय श्री गुप्ता की दावेदारी बनी चर्चा का विषय



जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल

मेदिनीनगर: महापौर चुनाव को लेकर इस बार नगर निगम की सीट महिला अनारक्षित होने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावी दौड़ में जय श्री गुप्ता ने भी अहम भूमिका निभाने की पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि वर्तमान समय में उनके सुपुत्र के साथ पांव से जुड़ी एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित होने के कारण जय श्री गुप्ता स्वयं जनता से सीधे संपर्क नहीं कर पा रही हैं।
इस स्थिति में उनके स्थान पर राजकुमार गुप्ता उर्फ ट्विंकल गुप्ता जनसंपर्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे लगातार जनता से मिलकर यह संदेश दे रहे हैं कि तमाम कठिनाइयों के बावजूद जय श्री गुप्ता का हौसला बुलंद है और चुनाव जीतने के बाद जनता के विकास कार्यों को पूरी मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।
अज्ञात सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि महापौर पद के लिए नामांकन 2 तारीख को करने के बाद जय श्री गुप्ता स्वयं भी जनता से मिलने का कार्य शुरू करेंगी। आने वाले समय में शहर में नारी शक्ति का मजबूत स्वरूप देखने को मिल सकता है। डाल्टनगंज शहर में पहले से सक्रिय महिला नेतृत्व ने जिस तरह जनहित के लिए हाथ बढ़ाया है, उसी कड़ी में यदि इस बार नगर निगम की बागडोर भी नारी शक्ति के हाथों में जाती है, तो अब तक रुके हुए विकास कार्यों को नई दिशा मिल सकती है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस चुनाव में महिला नेतृत्व की संयुक्त शक्ति शहर के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। इसे प्रतीकात्मक रूप से यूं भी कहा जा रहा है कि आने वाले समय में 1+1+1+1 = 1111 की ताकत नगर निगम की राजनीति में स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकती है। दोनों पूर्व वार्ड पार्षद की जोड़ी रंग लाएगी

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!