Search

March 27, 2026 12:09 am

रामनवमी पर नगर क्षेत्र में मांस-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद, आदेश जारी।

पाकुड़: नगर परिषद प्रशासन ने आगामी 27 मार्च को रामनवमी पर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित सभी मांस, मछली, मुर्गा एवं अन्य मांसाहारी दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्देश जारी किया है। नगर परिषद द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि धार्मिक आस्था और परंपरा को ध्यान में रखते हुए उक्त तिथि पर सभी संबंधित दुकानदार अपनी दुकानें अनिवार्य रूप से बंद रखें। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने सभी दुकानदारों को पूर्व में ही सूचित कर दिया है ताकि किसी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। नगर परिषद ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है ताकि रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हो सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर