Search

February 19, 2026 3:41 pm

मेदिनीनगर: मेयर प्रत्याशी आईसा सिंह ने जारी किया 15 सूत्रीय घोषणा पत्र, जन-कल्याण और विकास पर जोर

पत्रकार – सौरभ मित्तल

​मेदिनीनगर: नगर निगम चुनाव की सरगर्मी अब अपने चरम पर है। इसी कड़ी में मेयर पद की प्रत्याशी किन्नर आईसा सिंह (क्रम संख्या- 02) ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। ‘सबका साथ और सबका विकास’ के संकल्प के साथ आईसा सिंह ने शहर की बुनियादी समस्याओं के समाधान और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार का वादा किया है।
​मुख्य चुनावी वादे:
​आईसा सिंह के घोषणा पत्र में समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के लिए बड़े वादे किए गए हैं। उनके 15 सूत्रीय एजेंडे के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:
​सामाजिक सुरक्षा: महिलाओं और वृद्धों के लिए आश्रम का निर्माण तथा 100 बेड के रैन बसेरा की स्थापना।
​जन-सुनवाई: समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए हर वार्ड में प्रतिमाह ‘जनता दरबार’ का आयोजन।
​रोजगार और शिक्षा: स्थानीय युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ना और नगर निगम के स्कूलों को ‘मॉडल विद्यालय’ के रूप में विकसित करना।
​बुनियादी ढांचा: शहर में मॉडल शौचालय, खेल का मैदान और छोटे-बड़े वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था।
​स्वास्थ्य सेवा: असहाय लोगों के लिए मुफ्त एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराना।
​सफाई और जल: नालियों की नियमित सफाई और शहर में पेयजल की किल्लत को दूर करना।
​सुरक्षा: पूरे नगर निगम क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखना, जिसका सीधा मॉनिटरिंग मेयर द्वारा किया जाएगा।
​टैक्स में राहत का वादा
​आईसा सिंह ने मध्यम वर्ग और व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए होल्डिंग टैक्स में रियायत देने और फुटपाथ के छोटे दुकानदारों के लिए उचित व्यवस्था करने की बात कही है।
​आईसा सिंह का कहना है:
​”मेरा उद्देश्य मेदिनीनगर को एक स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित शहर बनाना है। मैंने जो 15 वादे किए हैं, वे केवल शब्द नहीं बल्कि मेरा संकल्प हैं। जनता का आशीर्वाद मिला तो नगर निगम की सूरत बदल दूंगी।”
​चुनाव चिह्न के साथ क्रम संख्या 02 पर चुनाव लड़ रही आईसा सिंह के इस विजन डॉक्यूमेंट ने अन्य प्रत्याशियों के बीच हलचल पैदा कर दी है। अब देखना यह होगा कि मेदिनीनगर की जनता इस बार किसे अपना शहर की सरकार चुनती है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर