Search

February 24, 2026 10:00 pm

होली–रमजान पर सौहार्द का संदेश, महेशपुर व रदीपुर में शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर।

एस कुमार

महेशपुर थाना व रदीपुर ओपी परिसर में होली एवं रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, सीओ संजय कुमार सिन्हा, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, रदीपुर ओपी प्रभारी अजय उपाध्याय ने लोगों से आगामी होली पर्व को शांति पूर्वक मनाने की अपील की. पदाधिकारियों ने अन्य समुदायों के लोगों के साथ आपसी भाईचारा के साथ किसी भी धर्म को ठोस ना पहुँचाते हुए अपना-अपना पर्व मनाएंगे. कहा कि क्षेत्र में मंदिर व मस्जिदों में जवानों को नियुक्त किया जाएगा. कहा कि शराबियों एवं हुडदंगियों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा. साथ ही अवैध शराब बेचने वालों, खेल मैदान में शराब का सेवन करने वालों व तेजरफ्तार बाइक चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी. मौके पर एसडीपीओ व सीओ के अलावे महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, रदीपुर ओपी प्रभारी अजय उपाध्याय, एसआई अजय महतो, एएसआई अनिल सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी, अमित अग्रवाल, राहुल मिश्रा, गुंजन तिवारी, अनिकेत सिंह, तमाल चंद्र बनर्जी, गोपाल यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

img 20260224 wa00256893350596915764442
img 20260224 wa00224076426385948166761

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर