Search

February 19, 2026 9:12 pm

शुरू हुई लघु सिंचाई गणना, मोबाइल ऐप से जुटेगा जल स्रोतों का सटीक डेटा

प्रशांत मंडल

​लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के काठालपाड़ा गांव में गुरुवार को लघु सिंचाई गणना का कार्य आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया। यह अभियान कार्यपालक अभियंता प्रेम हांसदा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य क्षेत्र के जल स्रोतों का सटीक डेटा तैयार करना है।​मौके पर मौजूद लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता ऋषभ कुमार ने बताया कि इस गणना के तहत क्षेत्र में स्थित ​चेक डैम ,​तालाब व डोभा ​इन सभी जल संरचनाओं की जानकारी मोबाइल ऐप पर अपलोड की जा रही है। उन्होंने प्रगणकों को ऐप के उपयोग और गणना की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, ताकि डेटा संग्रहण में कोई त्रुटि न हो।​इस गणना कार्य के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार और सहायक अभियंता जमील अख्तर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस गणना से भविष्य में कृषि और सिंचाई योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

Also Read: E-paper 25-12-2025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर