Search

November 29, 2025 12:32 am

लेटेस्ट न्यूज़

विधायक हेमलाल मुर्मू ने सिंगारसी–जराकी में पहुंचाई योजनाएं घर-घर, लाभुकों को बांटी कई परिसंपत्तियां।

“सेवा का अधिकार सप्ताह” — विधायक ने जनता को योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाने पर दिया जोर।

अमड़ापाड़ा प्रखंड के सिंगारसी व जराकी पंचायत में शनिवार को “सेवा का अधिकार सप्ताह” के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लिट्टीपाड़ा विधायक श्री हेमलाल मुर्मू तथा उनके पुत्र एवं केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू ने संयुक्त रूप से भाग लिया। शिविर में बड़ी संख्या में लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। पेंशन, राशन कार्ड, आवास, जाति, निवास व आय प्रमाणपत्र सहित कई सेवाओं से जुड़ी आवेदनों की स्वीकार्यता के साथ ही कई मामलों का तुरंत निपटारा किया गया। इस दौरान आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में विधायक हेमलाल मुर्मू ने मातृ लाभुकों को फल, खीर एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री मुर्मू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर जिले के सभी पंचायतों में ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे। सरकार की मंशा है कि हर जरूरतमंद तक सुविधाएं सरल और पारदर्शी रूप से उपलब्ध हों। केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू ने भी लाभुकों की समस्याएँ सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कह की यह सरकार चाहती है कि जनता कार्यालयों के चक्कर न लगाए। योजनाएं स्वयं घर-घर पहुंचें, यही हमारी प्राथमिकता है। अमड़ापाड़ा के पकलो पहुंचने पर विधायक हेमलाल मुर्मू का झामुमो कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास, अंचल अधिकारी औसफ अहमद खान, थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा, युवा मोर्चा जिला सचिव अमित भगत, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुष्मिता मुर्मू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव दिलीप मरांडी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे। शिविर में भारी भीड़ और ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाया।

img 20251123 wa00111180388140461128555
img 20251123 wa00146962779913428040129

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर