Search

March 3, 2026 12:57 pm

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को जन-जन तक पहुँचाएं, विधायक हेमलाल मुर्मू।

लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि पाकुड़ जिले को फाइलेरिया (हाथी पांव) से मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दो वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दवा का सेवन ही इस गंभीर बीमारी से बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय है। दवा खाने से न केवल व्यक्ति स्वयं सुरक्षित रहता है, बल्कि समाज को भी इस रोग से बचाने में मदद मिलती है। विधायक ने जिला प्रशासन के इस प्रयास को अत्यंत सराहनीय बताया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील किया कि वे स्वयं दवा का सेवन करें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी दवा खाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग से ही पाकुड़ जिला फाइलेरिया मुक्त बन सकता है। विधायक ने जानकारी दी कि जनसहयोग के कारण ही दवा सेवन के मामले में पाकुड़ जिला पूरे राज्य में अग्रणी स्थान पर है और अब तक लगभग 80 प्रतिशत लोग दवा का सेवन कर चुके हैं। जो लोग अभी तक दवा नहीं खाए हैं, वे अवश्य दवा लें।उन्होंने कहा कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता। अफवाहों से बचते हुए सभी लोग अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। अंत में उन्होंने कहा कि हम सबने मिलकर संकल्प लिया है कि अपने जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाना है और यह लक्ष्य जनभागीदारी से ही संभव होगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर