Search

March 10, 2026 4:39 am

विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का किया उद्घाटन।

पाकुड़िया: शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाकुड़िया में आयोजित प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि और महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने फीता काटकर किया। मौके पर केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जीप अध्यक्ष जुली हेंब्रम, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सचिव मैनुद्दीन अंसारी एवं मुखिया अनीता सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड सरकार के निर्देशानुसार 6 से 10 जनवरी तक राज्य के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की और जनता से स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जैसे जनता दरबार के माध्यम से योजनाओं का लाभ प्रत्येक पंचायत तक पहुंचाया जाता है, उसी तरह स्वास्थ्य मेले के जरिए भी नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले। जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे ने आमजन से स्वास्थ्य योजनाओं और अन्य सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया और मरीजों में स्वास्थ्य किट का वितरण भी किया। मौके पर अस्पताल प्रभारी भरत भूषण, डॉ. मंजर आलम, बिश्वाजीत दास, बिनोद भगत, सुरज रविदास, मोईन आलम, बाबूरली सहित अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे।

img 20260110 wa00083563193564731035799
img 20260110 wa00075973938562902355444

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर