Search

March 16, 2026 4:15 am

विधायक निसात आलम और कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम की पहल लाई रंग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सड़क का हुआ विभागीय स्थानांतरण, कैबिनेट से मिली स्वीकृति।

Also Read: E-paper 14-02-2026

सतनाम सिंह

पाकुड़ : पाकुड़ विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए बुधवार को विकास की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली। क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित पाकुड़–बरहरवा मुख्य पथ का निर्माण कार्य अब ग्रामीण कार्य विभाग से स्थानांतरित होकर पथ निर्माण विभाग को सौंप दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर इस स्थानांतरण को कैबिनेट की स्वीकृति भी मिल गई है।इस सड़क परियोजना के अंतर्गत कुसमा फाटक, गगनपहाड़ी, पाली होते हुए पश्चिम बंगाल बॉर्डर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। सरकार ने इस योजना के लिए ₹40 करोड़ 39 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।यह महत्वपूर्ण उपलब्धि पाकुड़ विधायक निसात आलम और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कई बार सरकार के समक्ष इस सड़क की आवश्यकता को मजबूती से रखा था। सड़क की खराब हालत को लेकर आमजन लंबे समय से परेशानी झेल रहे थे।इस फैसले से क्षेत्रवासियों में उत्साह है। लोगों का मानना है कि इस सड़क के बनने से पाकुड़ और सीमावर्ती क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, साथ ही व्यापार, कृषि और परिवहन को भी नई गति मिलेगी।जनता ने विधायक निसात आलम और कांग्रेस नेता तनवीर आलम के प्रयासों की सराहना की है, और सरकार का आभार जताया है कि वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर