गांव पहुंचीं विधायक ने जनता से किया सीधा संवाद, हर समस्या पर दिया भरोसा
पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निशात आलम ने शनिवार (11 अप्रैल 2026) को सदर प्रखंड के झिकरहटी पश्चिम, उदयनारनपुर और किस्मतकदमसर पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि आम लोगों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना बेहद जरूरी है। दौरे के दौरान निशात आलम ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने अपील की कि यदि किसी भी दस्तावेज या सूची में नाम से संबंधित कोई त्रुटि हो, तो उसे गंभीरता से लेते हुए जल्द सुधार कराया जाए। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, मिरजाहन विश्वास, रामविलास महतो, मुखिया राजा, आबूतहर, सिराजुद्दीन शेख, अबस अली, डॉ. ऐनुल हक, अनारूल शेख, जमीरुल अंसारी, मोनीरूल शेख, सोहिदुल शेख सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक ने अंत में कहा कि वे, जिला कांग्रेस और सरकार मिलकर जनता के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।







