Search

November 13, 2025 9:46 am

विधायक निशात आलम ने कहा, जनता और कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत।संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प।

पाकुड़ | झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में सर्वाधिक मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली पाकुड़ की लोकप्रिय विधायक मोहतरमा निशात आलम ने शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार ने की। इस मौके पर मंडल अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही। सभा में विधायक निशात आलम ने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि कांग्रेस की असली शक्ति जनता और कार्यकर्ताओं में निहित है। यदि हर कार्यकर्ता अपनी संगठनात्मक जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाए, तो जनता का विश्वास और पार्टी की साख दोनों और अधिक मजबूत होंगे। उन्होंने एसआईआर (SIR) से जुड़े जनहित के मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की और कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। विधायक ने सदस्यता अभियान, मतदाता सूची सुधार, संगठनात्मक एकता और बूथ स्तरीय सशक्तिकरण को कांग्रेस के भविष्य के लिए अहम बताते हुए कहा कि अब समय है कि हर बूथ कांग्रेस का मजबूत गढ़ बने। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। सभा में प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, प्रखंड उपाध्यक्ष बसीर शेख, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, रामविलास महतो, जिला सचिव सलीम हुसैन, सफीक शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष कुमार सरकार ने विधायक निशात आलम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस का मूल उद्देश्य जनता की सेवा है और इस दिशा में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर