Search

March 29, 2026 9:13 pm

पाम संडे पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने दिया शांति और प्रेम का संदेश

इकबाल हुसैन

महेशपुर: खजूर रविवार (पाम संडे) के पावन अवसर पर प्रो. स्टीफन मरांडी ने क्षेत्रवासियों, विशेषकर ईसाई समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने खरौनी चर्च में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में शामिल होकर प्रभु यीशु मसीह के शांति, प्रेम और भाईचारे के संदेश को स्मरण किया।
विधायक ने कहा कि पाम संडे प्रभु यीशु मसीह के यरूशलेम में हुए ऐतिहासिक और विजयी प्रवेश का प्रतीक है, जब लोगों ने खजूर की डालियों से उनका स्वागत किया था। यह दिन हमें उनके आदर्शों पर चलने और समाज में आपसी प्रेम, करुणा व सौहार्द को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगामी ईस्टर पर्व से पहले इस पवित्र अवसर पर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान चर्च में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने पारंपरिक तरीके से खजूर की डालियों के साथ उत्साहपूर्वक पाम संडे मनाया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर