Search

March 22, 2026 11:52 pm

ईद मिलन समारोह में पहुंचे विधायक स्टीफन मरांडी, भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया: हसनपुरा क्लब द्वारा शनिवार रात ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महेशपुर के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में हरिवंश चौबे सहित कई गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी अतिथियों का कमेटी की ओर से माला पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में विधायक प्रो. मरांडी ने आयोजन के लिए कमेटी को बधाई दी और कहा कि समाज में भाईचारा और अमन-चैन बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से मिल-जुलकर राज्य और देश के विकास में योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन कमेटी के सदर परवेज आलम के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, जिला परिषद अध्यक्ष जुली हेमब्रोम, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

img 20260322 wa00577189677464781763804 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर