Search

April 2, 2026 2:36 pm

33 पंचायतों में 2 फरवरी 2025 को मनरेगा दिवस मनाया

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव के निर्देश पर प्रखंड के कुल 33 पंचायतों में 02 फरवरी 2025 को मनरेगा दिवस मनाया गया । उक्त दिवस के अवसर पर मनरेगा योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर ग्रामीणों, इच्छुक श्रमिकों एवं विशेषकर महिलाओं को मनरेगा की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक एवं प्रोत्साहित किया गया ।वही मनरेगा दिवस में प्रत्येक पंचायत में विशेष रोजगार दिवस का आयोजन किया ।कार्य एवं योजनाओं (बिरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी, दीदी बगिया एवं अन्य) के लिए आवेदन प्राप्त किये गए ।पंचायत भवन परिसर में विशेष रोजगार दिवस से संबंधित बैनर लागत जागरूक किया गया । योजनाओं के बारे में प्रचार-प्रसार किया गया । उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेट को सम्मानित (प्रमाण-पत्र दिया गया ।100 दिन का रोजगार पूरा करने वाले श्रमिकों में से इच्छुक श्रमिकों को उन्नति परियोजना के तहत कुशल प्रशिक्षण से जोड़ने का काम किया जाएगा।प्रत्येक पंचायत में जॉब कार्डधारियों के लिए मनरेगा से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित किया गय ।इस मौके पर जॉब मजदूरों के बीच जॉब कार्ड का भी वितरण किया गया ।इस कार्यक्रम में विजेता को सम्मानित/पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर पंचायत सचिव, पंचायत मुखिया ,रोजगार सेवक , स्वयं सेवक सहित सैकड़ों लाभुक एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!