Search

April 12, 2026 10:48 am

एमओ ने राशन डीलरों के साथ की बैठक, ई-केवाईसी और राशन वितरण पर जोर।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को एमओ फकरे आजम ने प्रखंड के राशन डीलरों के साथ बैठक की. बैठक में एमओ फकरे आलम ने कहा कि सभी राशन कार्डधारीयों का व सदस्यों का बायोमेट्रिक ई-केवाईसी कराना है. डीलरों को प्रतिदिन दुकान खोलकर प्रत्येक महीने के राशन का वितरण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही नवंबर माह का दाल वितरण आगामी 15 जनवरी तक दाल वितरण करने व जो कार्डधारी सालों से राशन नहीं ले रहे हैं वैसे कार्डधारियों की जांच करते हुए कार्ड को रद्द या उन्हें राशन उपलब्ध करवाए. मौके पर एमओ के अलावे डीलर अध्यक्ष अशादुल अंसारी, डीलर मिलन शेख, तपन दत्ता सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!