Search

March 16, 2026 2:56 am

पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, पुलिस अधीक्षक ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश।

पाकुड़ पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर गुरुवार को बकरीद को लेकर पुलिस ने मॉक ड्रिल किया। एसडीपीओ दयानंद आजाद और मेजर खुशी लाल महतो की उपस्थिति में मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में शामिल जवानों ने भीड़ से निपटने के लिए और बकरीद के दौरान किसी भी तरह के हुड़दंग से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास किया। मॉक ड्रिल के लिए सिविल ड्रेस में कुछ जवानों को हुड़दंगियों के रूप में प्रस्तुत किया गया। एक तरफ से नारेबाजी करते हुए हुड़दंगी आ रहे थे, दूसरी तरफ तैनात पुलिस के जवान आशु गैस के गोले और रबर से बनी गोली के द्वारा हुड़दंगियों पर काबू पाया।
एसडीपीओ दयानंद आजाद ने कहा कि बकरीद को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है और किसी तरह का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस किसी भी तरह के हुड़दंग और हुड़दंगियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने आम लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है। मॉक ड्रिल में जीपी सार्जेंट गौतम कुमार, नगर थाना प्रभारी समेत मुफ्फसिल और नगर थाना के जवान शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

img 20250605 wa00548687396732453612877
img 20250605 wa00532666526072724634433

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर