Search

February 22, 2026 1:06 am

पाकुड़ में फ्लैग मार्च के साथ मॉक ड्रिल, उपद्रवियों की काल्पनिक गिरफ्तारी

चुनाव में गड़बड़ी की कोशिश पड़ी तो भारी पड़ेगी—एसडीपीओ

पाकुड़: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पाकुड़ पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को नगर थाना क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया।फ्लैग मार्च के बाद अंबेडकर चौक पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान नकली उपद्रवियों ने “पुलिस प्रशासन हाय-हाय” के नारे लगाते हुए माहौल बिगाड़ने की काल्पनिक कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल ने तुरंत मोर्चा संभाला, भीड़ को तितर-बितर किया और सभी उपद्रवियों को घेरकर काल्पनिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।अभ्यास के दौरान दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। पुलिस की मुस्तैदी और रणनीतिक कार्रवाई ने साफ कर दिया कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसडीपीओ दयानंद आजाद ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि चुनाव में खलल डालने वाले लोगों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।एसडीपीओ ने शहर के मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चुनाव को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

img 20260221 wa00642669394610339123373
img 20260221 wa00657171828790633761764

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर