Search

June 26, 2025 12:08 pm

व्यवहार न्यायालय पाकुड़ न्याय सदन में हुआ मासिक लोक अदालत का आयोजन।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झालसा रांची के निर्देशानुसार आज 24 फरवरी 2024 शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में न्याय सदन पाकुड़ में की गई जिसमें मुख्य रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राधा कृष्ण, अपर सत्र न्यायधीश द्वितीय चौधरी एहसान मोईज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिल्पा मुर्मू, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी निर्मल कुमार भारती की उपस्थित में सफल आयोजन किया गया। आज मासिक लोक अदालत में कुल नौ बेंचो का गठन किया गया जिसमें सुलह समझौता के आधार पर 17 वादों का निष्पादन किया गया एवम् 40,66,400(चालीस लाख छियासाठ हजार चार सौ रूपए) का समझौता किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर