Search

February 27, 2026 10:54 pm

नव प्राथमिक विद्यालय पाथरडांगा में सहायक अध्यापक संघ की मासिक समीक्षा बैठक सह होली मिलन समारोह आयोजित।

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय पाथरडांगा में सहायक अध्यापक संघ, पाकुड़िया की मासिक समीक्षा बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन सादे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोस्वामी ने कहा कि सहायक अध्यापक संघ की मासिक समीक्षा बैठक नियमित रूप से प्रत्येक माह आयोजित की जाती है। इन बैठकों में शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान, विभागीय कार्यों की समीक्षा तथा अनुपस्थिति विवरणी (एब्सेंटी) जमा करने की प्रक्रिया पूरी की जाती है।
वहीं प्रखंड सचिव मनका मरांडी ने संगठन की एकता पर जोर देते हुए कहा कि निरंतर बैठकें संगठन को मजबूत बनाती हैं। इससे शिक्षक आपसी समस्याओं का खुलकर आदान-प्रदान कर पाते हैं और उनका समाधान सांगठनिक स्तर पर किया जाता है।
बैठक के उपरांत उपस्थित सहायक अध्यापकों ने एक-दूसरे को फूल देकर प्राकृतिक रूप से होली मिलन समारोह मनाया तथा मिठाइयों का वितरण किया गया। अंत में सभी शिक्षकों ने फरवरी माह की एब्सेंटी जमा की। इस अवसर पर मारशिला हेम्ब्रम, संजय पान, शक्ति भगत, महमूद अंसारी, दशरथ राय, विश्वनाथ साह, सोने बास्की, रमेश हेम्ब्रम, इस्लाम अंसारी, मुख्तार अहमद, सिलविया बेसरा, जोवन्ना टुडू, सन्तोषीनी हेम्ब्रम सहित दर्जनों सहायक अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर