Search

February 21, 2026 12:08 am

भाजपा समर्थित संपा साहा के पक्ष में सांसद निशिकांत दुबे की हुंकार, बागियों को सख्त चेतावनी।

पाकुड़ को जल्द वंदे भारत का ठहराव, दिल्ली के लिए नई ट्रेन के साथ सारी सुविधा का वादा।

पाकुड़। नगर परिषद चुनाव के प्रचार के अंतिम दौर में सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी संपा साहा के समर्थन में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे शुक्रवार को सीधे मैदान में उतरे। उन्होंने शहर में रोड शो और पदयात्रा के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। विवेकानंद चौक से शुरू हुआ रोड शो प्रमुख मार्गों से गुजरा, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। नारेबाजी और प्रचार वाहनों से पूरा शहर चुनावी रंग में दिखा।
रोड शो के दौरान सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि झारखंड के 48 नगर निकायों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की बढ़ती ताकत से घबराकर विरोधी दलों ने साजिश के तहत पार्टी सिंबल नहीं दिया। साथ ही ईवीएम से चुनाव नहीं कराए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पार्टी अनुशासन पर दो टूक कहा कि अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वालों पर चुनाव के बाद सख्त संगठनात्मक कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसे बागी प्रत्याशियों और भितरघातियों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है। ट्रेन सुविधा को लेकर सांसद ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगले महीने भागलपुर–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव पाकुड़ में सुनिश्चित कराया जाएगा। साथ ही जल्द ही दिल्ली के लिए नई ट्रेन सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ट्रेन के मुद्दे पर सिर्फ जुमलेबाजी की और पाकुड़ की जनता को ठगा। प्रत्याशी संपा साहा ने कहा कि जीत के बाद उनकी प्राथमिकता सड़क, पेयजल, स्वच्छता और बुनियादी नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करना होगा। उन्होंने मतदाताओं से विकास के नाम पर समर्थन की अपील की।

img 20260220 wa00502212285212523423799
img 20260220 wa00514944001731873395485
img 20260220 wa00521854209407546021208
img 20260220 wa00536513034379024463324

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर