राजकुमार भगत
पाकुड़। नगर परिषद पाकुड़ होल्डिंग टैक्स बकायादारों के ऊपर बकाया राशि जमा करने हेतु लगातार दबाव बना रहे हैं। नगर परिषद पाकुड़ , कार्यपालक पदाधिकारी श्री अमरेंद्र चौधरी के आदेशानुसार वित्तीय वर्ष 2024 -25 के प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति करने हेतु लगभग 850 प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को नगर परिषद की ओर से लगातार सूचना दी जा रही है l सभी बकायदाओं को उनके डिमांड पत्र के साथ एरियर और वर्तमान वित्तीय वर्ष का बकाया टैक्स का भुगतान जल्द से जल्द करने को निर्देश दिया गया है l विदित है कि बकाया राशि पर प्रति माह एक प्रतिशत की दर से पेनल्टी लागू है l नगर परिषद क्षेत्र में लगभग 11 लाख की राशि बड़े बकायेदारों की है l नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि वे समय पर पैसा जमा कर एक प्रतिशत प्लांटी से बचे और नगर परिषद को सहयोग करें।





