Search

February 4, 2026 4:55 pm

नगर निकाय चुनाव 2026, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान का दिया संदेश

पाकुड़: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार ने नगर निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने में जिलेवासियों से सक्रिय सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू हो रही है और 23 फरवरी को मतदान, जबकि 27 फरवरी को मतगणना होगी। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू है और सभी मतदाता, राजनीतिक दल एवं उम्मीदवार इसका पालन करें। उन्होंने लोगों से बिना सत्यापन किसी भी अफवाह या संदेश को आगे न बढ़ाने की भी चेतावनी दी।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मतदान मतपेटिका के माध्यम से होगा और 21 वार्डों में कुल 42 मतदान केंद्र तैयार हैं। जिला प्रशासन का लक्ष्य सभी के सहयोग से भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव कराना है। सभी नागरिकों से आग्रह है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी अहम भूमिका निभाएं और चुनाव को सफल बनाएं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर