Search

July 1, 2025 12:02 pm

हत्या आरोपी को आजीवन कारावास, जुर्माना।

स्वराज सिंह

पाकुड़। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह की अदालत ने शुक्रवार को पत्नी अनोती टुडू के साथ मारपीट एवं हत्या करने के एक मामले में 37 वर्षीय देवीश्वर हेंब्रम को आजीवन कारावास एवं 20000 रुपया जुर्माना करने की सजा सुनाई। जुर्माना की राशि नहीं देने पर उसे और एक साल जेल में ही रहना पड़ेगा। न्यायाधीश ने एक अन्य धारा में देवीश्वर को तीन वर्ष का कारावास एवं 10000 हजार जुर्माना किया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर उसे अतिरिक्त 4 माह जेल में रहना पड़ेगा। देवीश्वर हेंब्रम पाकुड़िया थाना क्षेत्र के लखड़ापहाड़ी गांव का रहने वाला है। वहीं अनोती टुडू की नैहर इसी थाना क्षेत्र के महेशकाटा गांव थी। देवेश्वर और अनोती के दो पुत्र हैं। मृतक अनोती के भाई सोम टुडू ने 2 मार्च 2018 को पाकुडिया थाना में इस घटना को लेकर थाना कांड संख्या 11/18 दर्ज की थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार इन दोनों की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। शुरू में दोनों का दांपत्य जीवन ठीक रहा था। लेकिन बाद में देवीश्वर ने अनोती के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने लगे थे। इसी बीच एक और दो मार्च 2018 की रात करीब 10:00 बजे देवेश्वर दे अपना ससुराल फोन किया और साला सोम टुडू को कहा कि वह अपनी बहन को यहां से ले जाएं नहीं तो वह उसे जान से मार देंगे। लेकिन उन्होंने अपनी बीवी को सोम टुडू से बात नहीं कराया। इसके कुछ देर के बाद रात करीब 12:30 बजे सोम टूडू अपने गांव के छबिलाल मुर्मू, दिनेश टुडू व अन्य के साथ बहन का ससुराल चला गया। जहां उसने अपनी बहन को काफी गंभीर अवस्था में पाया। अनोती के गले में धारदार हथियार से वार किया गया था उसके पेट और बाएं केहूनी में भी काफी जख्म थी। बहन ने भाई को बताया कि उसके पति ने उसे जान से करने की नीयत से गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सोम ने तत्काल अपनी बहन को साथ में गए लोगों के सहयोग से पाकुरिया स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले गए। लेकिन वहां के डॉक्टर ने उसे बड़े अस्पताल में ले जाने के लिए रेफर कर दिया। वे लोग अनोती को रामपुरहाट के अस्पताल में ले जाने लगे, लेकिन अनोति ने रास्ते में ही दम तोड़ दी। इसके बाद उन लोगों ने लाश को उसके ससुराल ले गए जहां सोम टुडू ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। न्यायाधीश ने बीते कल गुरुवार को देवीश्वर को दोषी करार दिया था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर