Search

February 13, 2026 8:07 am

लेटेस्ट न्यूज़

रिश्तों का कत्ल, सगे चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी चाचा ने अपनी ही नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बनाया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर की है। पीड़ित नाबालिग बच्ची अपने चाचा के घर की तरफ गई थी। उस वक्त आरोपी घर में अकेला था। बच्ची को अकेला पाकर आरोपी की नीयत खराब हो गई। उसने जबरन बच्ची को खींचकर घर के अंदर कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद सहमी हुई बच्ची ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजन देर शाम पाकुड़िया थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।मामला दर्ज होते ही पाकुड़िया पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को हिरासत में ले लिया।पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है। एवं पीड़ित बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण और साक्ष्य जुटाने के लिए अस्पताल भेजा गया है।चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए पुलिस ने पोक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर