Search

March 20, 2026 5:00 pm

राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस मनाया गया, पंचायत प्रतिनिधियों ने लिया भाग।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के उपस्थिति में गुरुवार को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस मनाया गया। साथ ही इस उपलक्ष्य मे प्रखंड के सभी 18 पंचायत भवनों में प्रभात फेरी स्वच्छता का शपथ सहित अन्य कार्यक्रम किए गए। बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने कहा की 1993 मे संविधान के 73 वाँ संशोधन के लागू होने के याद मे मनाया जाता है इससे संशोधन पंचायतो को संवैधानिक दर्जा प्राप्त करता है। इसका उद्देश्य लोकतंत्र को जमीन स्तर तक मजबूत करना है आज के दिन देशभर मे स्थानीय स्वशासन और ग्रामीण विकास पर चर्चा होती है। सहित अन्य कार्यक्रम किए जाते हैं। मौके पर उप प्रमुख अर्चना देवी, बीपीआरओ त्रिदीप शील, बीपीओ जगदीश पंडित, सहित अन्य प्रखंड के कर्मी एवं पंचायत जनप्रतिनिधि के अलावे ग्रामीण उपस्थित थें

लाइव क्रिकेट स्कोर