घाटों। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल भूइयांडीह में स्वामी विवेकानंद की 164 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रार्थना सभा के दौरान आयोजित हुआ। सभी शिक्षकगण ने स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात हिंदी शिक्षक पवन कुमार पंडित ने स्वामी जी के व्यक्तित्व और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। स्वामी जी के अनुसार स्वस्थ युवक ही देश को परम वैभव के शिखर पर स्थापित कर सकते हैं। उनके अनुसार युवक ही देश में समृद्धि, नव परिवर्तन, नई स्फूर्ति एवं नई चेतना जागृत कर महापुरुषों के सपनों को पूरा कर सकते हैं। बच्चों ने इनसे संबंधित निबंध, प्रश्नोत्तरी, भाषण प्रस्तुत किये। वरिष्ठ शिक्षक पी मेसवा ने बताया कि स्वामी जी का संदेश नए भारत में युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करेगा जिससे भारत विश्व गुरु बनकर दुनिया में उभरेगा। स्वामी जी के अनमोल विचारों ने विश्व में भारत के आध्यात्मिक और संस्कृति की नई पहचान दिलाई थी। यही कारण है कि आज कृतज्ञ भारत स्वामी जी के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मना रहा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक सुधीर कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार सिंहा,ज्ञान प्रकाश, भरत कुमार, रोशन कुमार, सुशांत सिंह, विवेकानंद पांडे और शिक्षिका अलका पांडे, एस फ़लक, मिस सोनाली और मिस नीतू उपस्थित रहीं। संचालन कक्षा नौवीं की छात्रा आयुषी कुमारी ने की।










