Search

June 27, 2025 1:21 am

के.के.एम. कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण का किया संकल्प।

राजकुमार भगत

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर के.के.एम. कॉलेज, पाकुड़ में 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी, दुमका की कैडेट्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. युगल झा और एनसीसी अधिकारी सीटीओ डॉ. स्वीटी मरांडी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. युगल झा ने कहा कि आज का दिन हमें यह स्मरण कराता है कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। युवाओं को इसमें अग्रणी भूमिका निभानी होगी। हम सबको मिलकर पृथ्वी को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रबल करती हैं। सीटीओ डॉ. स्वीटी मरांडी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। हमें अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाकर भी बड़ा प्रभाव डालने का प्रयास करना चाहिए। कर्नल अनिल, कमांडिंग ऑफिसर ने सभी कैडेट्स को इस अवसर पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि वे भविष्य के वातावरण के रक्षक बनकर उभरें। इस अवसर पर प्रधान सहायक नीरज कुमार और कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया कि वे पेड़-पौधों का अधिक से अधिक रोपण करेंगे और प्लास्टिक का उपयोग न्यूनतम करते हुए जल, वायु एवं धरती की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जनजागरूकता फैलाएंगे। सभा का आयोजन कर साथियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया। इस पहल से कॉलेज और आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोग पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर