Search

March 18, 2026 2:45 am

पाकुड़ जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई NEET 2025 परीक्षा

पाकुड़: पाकुड़ जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें कुल 458 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 442 उपस्थित हुए जबकि 16 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा के सफल संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने जिले के दोनों परीक्षा केंद्रों—पाकुड़ राज +2 स्कूल तथा डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बालिका, पाकुड़—का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि, जैसे नकल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग, न हो। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जिले में परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई गई। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, पर्याप्त बेंच-डेस्क आदि मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, अंचलाधिकारी पाकुड़ समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।जिला प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्था एवं सतर्क निगरानी के कारण जिले में NEET 2025 का आयोजन पूर्णतः सफल और निष्पक्ष रहा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर