Search

April 3, 2026 11:32 pm

लिट्टीपाड़ा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालय कदवा धर्मपुर में गुरुवार को सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह का आयोजन किया गया इस आयोजन का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित डीएसई नयन कुमार, एसडीम साइमन मरांडी एवं बीडीओ संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के नृत्य एकांकी सहित कई अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर नाटक प्रस्तुत कर विद्यालय के बच्चों ने उपस्थित भीड़ का मन मोह लिया। साथ ही बच्चों के बीच क्विज, चित्रांकन, भाषण सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित किया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमिताभ झा,प्रधानाध्यापक सोभान सोरेन, विमुक्ता कुमार, वरुण रजक सहित लोग उपस्थित थे।

img 20250123 wa002656083589676291996
img 20250123 wa00277686832523996621988

Also Read: E-paper 11-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!