अब्दुल अंसारी
पाकुडिया:- प्रखंड के सिद्धो कान्हु चौक स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय में गुरुवार को नवनियुक्त पंचायत पदाधिकारियों के स्वागत को लेकर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा के अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे तथा केन्द्रीय कमेटी सदस्य देबीलाल हाँसदाक् सहित प्रखंड पदाधिकारी तथा पंचायत के अध्यक्ष व सचिव और कोषाध्यक्ष मौजुद थे। बैठक में मुख्य अतिथि एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा नवगठित झामुमो पार्टी के पंचायत पदाधिकारी और सदस्यों को बारी-बारी से माला पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने नवनियुक्त पंचायत पदाधिकारियों को क्षेत्र में मन लगा कर ईमानदारी पूर्वक पार्टी के लिए काम करने को कह। तथा राज्य की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है उसे लोगों के बीच जाकर बताए ताकि उसका लाभ आम जन को मिल सकें। जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे तथा केन्द्रीय कमेटी सदस्य देबीलाल हाँसदाक् ने संगठन को लेकर चर्चा किया उन्होंने संगठन को और ज्यादा मजबूत करने की बात कार्यकर्ताओं से कहां ताकि आने वाले समय में अधिक से अधिक कार्यकर्ता झामुमो पार्टी से जुड़े । मौके पर प्रखंड सचिव मईनुद्दीन अंसारी, सांसद पप्रतिनिधि खुरशेद आलम,उपाध्यक्ष निवारण मरांडी, कोषाध्यक्ष कालिदास टुडू , उपाध्यक्ष मंजर आलम ,मेहलाईल अंसारी, छोटू भगत ,मनेजार मरांडी,रेफाईल मुर्मू,सुबाषिनी मुर्मू,नेगार अंसारी, लालबाबू अंसारी ,कुबराज मरांडी, मुसारफ हुसैन ,मुनीराम मरांडी, लालबाबू शेख, मंटू भगत ,जयफुल अंसारी,अजीमुद्दीन अंसारी, परमेश्वर मरांडी, मोईन आलम, अकबर अली ,तोहिदुल शेख, मंजूर अंसारी, सिकंदर अली ,ऐनोस मुर्मू,विनोद भगत,नरेश हाँसदा सहित सभी पंचायत के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।