सतनाम सिंह
पाकुड़ :- राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान नॉएडा के निदेशक डॉ पूनम सिन्हा के निर्देशानुसार पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम NIESBUD एवं जन शिक्षण संस्थान पाकुड़ के संयुक्त रूप से कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत पाकुड़ शहर के हटपाड़ा स्थित संचालित जन शिक्षण संस्थान पाकुड़ के कार्यालय में किया गया। उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) प्रशिक्षण 22 मई से 26 मई तक के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण लाभार्थियों को दिया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में इकतीस लाभार्थी शामिल हुए, इस पाँच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान उद्यम शुरु करने के लिए जरुरी जानकारी साझा की गई। वहीं सरकारी DIC पाकुड़ के जिला को-ऑर्डिनेटर देवरात कुमार ने PMEGP जैसे सरकार द्वारा काफी लाभान्वित योजनाओं के बारे मे जानकारी दी। उक्त प्रशिक्षण के दौरान जन शिक्षण संस्थान पाकुड़ के चेयरमैन अनजार आलम ने भी इस प्रशिक्षण का जायजा लिया एवं प्रत्साहित किया। इस प्रशिक्षण का आज समापन किया गया जिसमे passout लाभार्थियों के बिच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। मौके पर जन शिक्षण संस्थान के चेयरमैन अनजार आलम, निदेशक गुलाम यासीन, NIESBUD NOIDA के परामर्श दाता अमित कुमार शर्मा, पाकुड़ DIC फिल्ड को-ऑर्डिनेटर देवरात कुमार, जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम पदाधिकारी मो मासूम राजा सहित संस्थान के कर्मचारी उपस्थित थे।







