Search

March 29, 2026 9:12 pm

अब रात में भी मिलेगी दवा, हर प्रखंड में लागू होगा शिफ्ट सिस्टम।

उपायुक्त के सख्त निर्देश—नकली दवाओं पर नजर, हर दुकान पर जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित।

पाकुड़। जिले में आम लोगों को अब रात के समय भी दवाइयों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उपायुक्त मनीष कुमार ने साफ निर्देश दिया है कि हर प्रखंड में दवा दुकानों के लिए शिफ्ट आधारित रात्रि सेवा शुरू की जाए, ताकि आपात स्थिति में भी आसानी से दवा मिल सके।
रविवार को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में उपायुक्त ने कहा कि दवा दुकानदार स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और आमजन के लिए फर्स्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि पाकुड़ प्रखंड में यह व्यवस्था शुरू हो चुकी है और जल्द ही इसे जिले के अन्य प्रखंडों में भी लागू किया जाएगा। बैठक में नकली दवाओं की रोकथाम को लेकर भी कड़े निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने केमिस्टों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन को देने को कहा। साथ ही दवा दुकानों में इन्वेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम को मजबूत करने पर जोर दिया, ताकि जरूरी दवाओं की उपलब्धता हर समय बनी रहे। इस दौरान लंबे समय से सेवा दे रहे वरिष्ठ केमिस्टों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

img 20260329 wa00208849538289032683888
img 20260329 wa00194591028022508274856

Also Read: E-paper 16-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर