Search

June 26, 2025 1:08 pm

भारत के विकसित राष्ट्र बनाने में जनता का रोल अहम, लोगों को दिलाई गई शपथ।

सतनाम सिंह

पाकुड़। केंद्र सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम केंद्र सरकार की ओर से संपूर्ण झारखंड में चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय के साप्ताहिक हाट में लीड स्क्रीन के माध्यम से हाट में उपस्थित लोगों के बीच केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई । स्क्रीन के माध्यम से बताया गया की 2047 को तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में पहचान बनाना है। इसके लिए जन भागीदारी आवश्यक है। उपस्थित लोगों को इसके लिए संकल्प के साथ साथ शपथ दिलाया गया । मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता बाबू धन मुर्मू , लिट्टीपाड़ा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी दनियाल दानिएल किसकु आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर