Search

February 27, 2026 10:52 pm

रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा, अमन-चैन और भाईचारे की दुआएं।

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र में रमजानुल मुबारक के दूसरे जुमे की नमाज शुक्रवार को पूरी अकीदत और अनुशासन के साथ अदा की गई। दोपहर करीब एक बजे सभी जामा मस्जिदों में रोजेदारों और नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगीं। प्रखंड की विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की मौजूदगी रही। मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने घरों में ही अकीदत के साथ इबादत की। नमाज से पहले मस्जिद परिसरों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में रमजान को लेकर उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। दूसरे जुमे की नमाज नाइब इमाम हाफिज रिजवान ने अदा कराई। इससे पूर्व उलमा-ए-कराम ने माहे रमजान की अहमियत, इबादत की फजीलत और नेकियों पर चलने का संदेश देते हुए अकीदतमंदों को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर सैकड़ों नमाजियों ने सामूहिक रूप से अल्लाह से दुआ कर अमन, शांति और सद्भाव की कामना की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर