सतनाम सिंह
झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में आज 25 जनवरी 2025 को 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह द्वारा शपथ पढ़ा गया। हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगें तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह ने सभी न्यायिक दंडाधिकारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के कर्मी , व्यवहार न्यायालय के सभी कर्मी , समेत पैरा लीगल वॉलिंटियर्स द्वारा शपथ ली गई।और वोट डालने का संकल्प लिया गया






