Search

October 14, 2025 4:51 am

गांधी जयंती पर उपायुक्त ने महात्मा गांधी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण के आदर्शों को किया याद।

पाकुड़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की १५२ वीं जयंती पर उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, नगर परिषद प्रशासक अमरेन्द्र कुमार चौधरी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी के अहिंसा, सत्य, सद्भावना और सहअस्तित्व के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने शहर व गाँव को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने की अपील की। इसके साथ ही समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त और अन्य अधिकारियों ने महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
उपायुक्त और अन्य अधिकारियों ने गांधी और शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की महत्ता पर जोर दिया।

img 20251002 wa00124896369674769131316
img 20251002 wa00135995370126658433430

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर