Search

February 16, 2026 11:30 pm

महाशिवरात्रि पर तारा मां बामदेव आश्रम में श्रद्धा का सैलाब, हजारों ने भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद

पाकुड़। सदर प्रखंड के हरीशपुर गांव, खोटापाड़ा में स्थित श्री श्री तारा मां बामदेव आश्रम में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। पर्व को लेकर पूरे इलाके में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।
महाशिवरात्रि के अगले दिन आश्रम परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और दिनभर शिवभक्ति का माहौल बना रहा।
मौके पर मौजूद श्रद्धालु श्यामल गोस्वामी और मोहन मंडल ने बताया कि आश्रम में वर्षों से महाशिवरात्रि पर पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है। हर साल बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं और दूसरे दिन विधिवत पूजा का समापन होता है। आश्रम से जुड़े अमलान कुसुम सिन्हा ने कहा कि बामदेव आश्रम से सैकड़ों भक्त जुड़े हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर वर्षों से निरंतर पूजा-अर्चना होती आ रही है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ और दूसरे दिन भंडारे की समुचित व्यवस्था की गई। पूरे आयोजन के दौरान शांति, अनुशासन और श्रद्धा का वातावरण बना रहा, जिससे क्षेत्र में धार्मिक उत्सव का उल्लास साफ दिखाई दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर