Search

March 14, 2026 11:49 am

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस महिला मोर्चा ने दिखाया सेवा और समर्पण का भाव

वृक्षारोपण से लेकर जरूरतमंदों तक पहुंचाया गया सहयोग।

राजकुमार भगत

पाकुड़ | गुरुवार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन को कांग्रेस महिला मोर्चा, पाकुड़ की ओर से सेवा और सामाजिक सरोकार के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शहनाज बेगम की अगुवाई में केक काटकर जन्मदिन की खुशियाँ साझा की गईं। जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही शहनाज बेगम के नेतृत्व में पाकुड़ वृद्ध आश्रम में जाकर जरूरतमंदों के बीच फल वितरण किया गया, जिससे बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। कार्यक्रम की सबसे खास बात रही गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच पेंसिल, किताब, फल और मिठाई का वितरण। शहनाज बेगम स्वयं बस्ती में पहुंचीं और बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री व मिठाइयाँ देकर उन्हें प्रोत्साहित किया।
इस पूरे आयोजन में जिला उपाध्यक्ष रेखा रानी महतो, जिला सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम, सदर प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष खालिदा खातून, साथ में मुईमाली, सिरीना बेबी समेत अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

img 20250619 wa00105067356713223968639

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर